Tuesday, February 4, 2020

पुलिस ने किया कौआ के मांस बेचने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार

चिकन बिरयानी कि जगह खिलाते थे कौआ बिरयानी

अपने Bollywood की "रन" मूवी तो देखी होगी अगर नहीं भी देखी तो अपने कौआ बिरयानी वाला seen तो जरूर देखा होगा जिसने एक आदमी को चिकन बिरयानी के नाम पर कौआ बिरयानी खिला देते है। ये कहानी तो सच में भी हो गई। दो आदमी को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार भी किया है।

150 मरे कौआ के साथ दो आदमी भी गिरफ्तार

ये घटना तमिलनाडु की है। दरअसल ये दो लोग कौआ को जहरीले चावल देके मार देते थे जिन्हें छोटे मोटे दुकानदार खरीदकर बिरयानी व चिकन लॉलीपॉप के नाम पे बचते थे। पुलिस ने जब इन दुकानों पर छापा मार तो 150 मेरे हुए कौआ मिले और उनको गिरफ्तार भी कर लिया।

पुलिस को श्रद्धालुओ ने कॉल करके बताया 

मंदिर के श्रद्धालु रोक कौआ को दाना डालने के लिए आते थे लेकिन बीते कुछ दिनों से कौआ कम हो गए और कुछ कौआ मरे हुए मिले तभी श्रद्धालुओ ने तुरंत पुलिस को बुलाया। उसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया जिसमे पुलिस के छापा मारने के बाद तमिलनाडु के कई छोटे मोटे दुकानें बंद हो गई जो की कौआ का मांस भेचते थे चिकन के नाम पर।

Friday, January 10, 2020

America Vs Iran

अमेरिका से टेंसन के बीच बोला ईरान, भारत की पहल का स्वागत करेंगे, 



अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष  मेजर जनरल  कासिम सुलेमानी हत्या के बाद से ईरान में गुस्से का माहौल है. इस बीच ईरान ने अमेरिका के साथ तनाव खत्म करने के लिए भारत के द्वारा किसी भी प्रकार के पहल का स्वागत करेंगे.


ईरानी दूत ने बुधवार को कहा, 'भारत ईरान का अच्छा दोस्त है और हम युद्ध नहीं शांति चाहते हैं. ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सोलीमनी की हत्या के बाद अमेरिका के साथ अपने तनाव को कम करने के लिए ईरान भारत द्वारा किसी भी शांति पहल का स्वागत करेगा.' 

ईरान के साथ कुछ और देश भी इस जंग में ईरान के साथ है। उनका कहना है कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करके दादागिरी किया है। जिसका कि ईरान ने मुंहतोड़ जवाबी में ईरान ने इराक में दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अपने शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सोलीमनी की हत्या के प्रतिशोध में मिसाइल हमले किए.


मध्य इराक में बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) अल असद एयरबेस पर कम से कम 10 रॉकेटों से हमले किए गए, जहां कई अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. ये अमेरिकी ड्रोन हमले के मद्देनजर ईरान द्वारा पहली बार किया गया जवाबी हमला प्रतीत होता है.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलमानी मारे गए थे, जिसके बाद से अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है.

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि मिसाइल हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं या अड्डे में किस तरह का नुकसान हुआ है. यह भी पक्के तौर पर ज्ञात नहीं है कि कितनी मिसाइलें दागी गईं या वे किस प्रकार की थीं। अगर ये मामला ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा वििश्व युद्ध भी हो सकते हैं।


Thursday, January 9, 2020

Why शक्तिमान was Banned???

आयिए जानते है कि INDIA का सबसे पहला SUPER HERO शक्तिमान आखिकार बैन (Bane) क्यों हुआ।

BANNED SHAKTIMAAN

दरअसल शक्तिमान के जो मेन अदाकार थे मुकेश खन्ना जो कि शक्तिमान सीरियल में शक्तिमान उर्फ बालगंगाधर का किरदार निभा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब में शक्तिमान का प्रपोजल लेकर दूरदर्शन चैनल के डीजी साहब के पास जाकर जब मैने उन्हे शक्तिमान के बारे में बताया तो वो बड़े पसन्न हुए। फिर उन्होंने मुझे शनिवार का स्लॉट दिया तभी मुकेश खन्ना बोल पड़े की ये जो सीरियल है बच्चों का सीरियल है लेकिन शनिवार को तो कुछ स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां नहीं रहती फिर उन्होंने अपने असिस्टेंट मैनेजर से इस बारे में Discuss किया तो उन्होंने बोला ठीक है लेकिन रात का भी एक स्लॉट ले लीजिए। तो उन्हे दो स्लॉट मिल गए पहला सुबह १२:३० से १:३० का और दूसरा रात १२:३० से १:३० का ये दोनों टाइम ही  नॉन-प्राइम टाइम थे। लेकिन शक्तिमान के चैनल पर चलते ही नॉन-प्राइम टाइम भी प्राइम हो गया। उस समय मुकेश खन्ना से जो फीस ली जाती थी वो था लगभग ३.२ लाख। उसके बाद शक्तिमान ने अपनी गति पकड़ ली थी। फिर उसके बाद मुकेश खन्ना जी को बच्चों द्वारा मैसेज आने लगे कि आप अपनी टाइमिंग रविवार का रख को आपके सीरियल के वजह से मुझे स्कूल बंक करना पड़ता है। फिर मैने डीजी साहब को बताया तो उन्होंने बोला ठीक है लेकिन रविवार का चार्ज थोड़ा ज्यादा है। उसके बाद मुकेश खन्ना जी से लगभग ७.३लाख फीस लिया जाने लगा ऐसा करते करते शक्तिमान का १०० Episode सफलतापूर्वक हो गया उसी के बीच मुकेश खन्ना ने अपनी और एक सीरियल को लॉन्च किया। जिसका नाम था (आर्य) यहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही शक्तिमान का १०४ Episode हुआ तो उन्होंने उसकी फीस बड़ा के लगभग १० लाख कर दिया और उन्हे बताया गया कि जब भी कोई सीरियल १०४ Episode पूरे कर लेता है तो उन्हे इतना चार्ज देना पड़ता है। मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि तो आपके assistant डीजी थे उन्होंने भी शक्तिमान को अच्छा बताया है। उस समय दूरदर्शन पर लगभग २६ सीरियल आते थे जिसमे से शक्तिमान No. १ पर था। मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि ऐसे तो आप success को पीछे धकेल रहे हो। उस समय डीजी की बदल चुके थे तो कोई फायदा नहीं हुआ। मुकेश खन्ना को बहुत हानि हो रही थी जिससे की उन्हे शक्तिमान बंद करना पड़ा। उसके बाद भी मुकेश खन्ना जी के पास मैसेज आते थे कि शक्तिमान बंद क्यों कर दिया इस अधूरा क्यों छोड़ किया करके। लेकिन शक्तिमान के दर्शकों के लिए खुशखबरी ये भी है कि शक्तिमान  सीजन २ बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। ऐसा खुद मुकेश खन्ना जी ने कहा है। शक्तिमान के बंद होने पर मुकेश खन्ना जी ने उसे दूसरों चैनल पर भी चलाया जो कि Reapeded थे यहां तक कि भोजपुरी में भी शक्तिमान चला था।

पुलिस ने किया कौआ के मांस बेचने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार

चिकन बिरयानी कि जगह खिलाते थे कौआ बिरयानी अपने Bollywood की "रन" मूवी तो देखी होगी अगर नहीं भी देखी तो अपने कौआ बिरयानी वाला s...