अमेरिका से टेंसन के बीच बोला ईरान, भारत की पहल का स्वागत करेंगे,
अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष मेजर जनरल कासिम सुलेमानी हत्या के बाद से ईरान में गुस्से का माहौल है. इस बीच ईरान ने अमेरिका के साथ तनाव खत्म करने के लिए भारत के द्वारा किसी भी प्रकार के पहल का स्वागत करेंगे.
ईरानी दूत ने बुधवार को कहा, 'भारत ईरान का अच्छा दोस्त है और हम युद्ध नहीं शांति चाहते हैं. ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सोलीमनी की हत्या के बाद अमेरिका के साथ अपने तनाव को कम करने के लिए ईरान भारत द्वारा किसी भी शांति पहल का स्वागत करेगा.'
ईरान के साथ कुछ और देश भी इस जंग में ईरान के साथ है। उनका कहना है कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करके दादागिरी किया है। जिसका कि ईरान ने मुंहतोड़ जवाबी में ईरान ने इराक में दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अपने शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सोलीमनी की हत्या के प्रतिशोध में मिसाइल हमले किए.
मध्य इराक में बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) अल असद एयरबेस पर कम से कम 10 रॉकेटों से हमले किए गए, जहां कई अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. ये अमेरिकी ड्रोन हमले के मद्देनजर ईरान द्वारा पहली बार किया गया जवाबी हमला प्रतीत होता है.
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलमानी मारे गए थे, जिसके बाद से अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है.
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि मिसाइल हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं या अड्डे में किस तरह का नुकसान हुआ है. यह भी पक्के तौर पर ज्ञात नहीं है कि कितनी मिसाइलें दागी गईं या वे किस प्रकार की थीं। अगर ये मामला ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा वििश्व युद्ध भी हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment